सैयारा फिल्म से शुरुआत करने वाली अनीत पड्डा अब हॉरर-कॉमेडी फिल्म शक्ति शालिनी को लेकर चर्चा में हैं। जानें क्या है सच।
अनीत पड्डा ने सैयारा फिल्म से लीड रोल में डेब्यू किया। फिल्म ने भारत और विदेशों में शानदार कमाई और रिस्पॉन्स हासिल किया।
सफलता के बाद अफवाहें फैल रही थीं कि अनीत पड्डा हॉरर-कॉमेडी फिल्म शक्ति शालिनी में कियारा आडवाणी को रिप्लेस कर रही हैं।
मैडॉक फिल्म्स ने स्पष्ट किया कि अभी तक किसी भी एक्ट्रेस का नाम कन्फर्म नहीं हुआ है और किसी को रिप्लेस नहीं किया गया।
पहले यह माना जा रहा था कि कियारा आडवाणी लीड रोल के लिए चुनी जाएंगी। उन्हें मेकर्स के ऑफिस में भी देखा गया था।
सैयारा की सफलता से अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में पहचान बनाई और उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर फैंस उत्साहित हैं।
अब देखने वाली बात होगी कि शक्ति शालिनी और महा मुंज्या फिल्मों में कौन सी एक्ट्रेस मुख्य भूमिका निभाएगी।