सिंगर जुबीन गर्ग का 23 सितंबर को राजकीय सम्मान और 21 तोपों की सलामी के साथ अंतिम संस्कार हुआ। उनके जाने से पूरे असम में शोक की लहर है।
जुबीन गर्ग को 21 तोपों की सलामी के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम संस्कार में भारी जन सैलाब उमड़ा।
जुबीन की पत्नी पार्थिव शरीर के पास हाथ जोड़े बैठीं और फूट-फूटकर रोती नजर आईं। उनकी छोटी बहन पाल्मी बोरठाकुर ने अंतिम संस्कार किया।
शमशान में जुबीन के फैंस ने उनका फेमस गाना 'Mayabini' गाया और 'जुबीन दा अमर रहे' के नारे लगाए।
जुबीन गर्ग के दो पोस्टमार्टम हुए। पहला सिंगापुर में और दूसरा गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में भारत में किया गया।
जुबीन का पार्थिव शरीर गुवाहाटी पहुंचते ही फैंस ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी का रो-रोकर हाल वायरल हुआ।
उनकी लिगेसी को बनाए रखने के लिए उनके पांव के निशान लिए गए और ई-प्रिंट बनाया गया। फैंस जुबीन को हमेशा याद रखेंगे।