कार्तिक आर्यन का करियर इस वक्त बुलंदियों पर है. तीन बड़ी फिल्मों के बाद अब उन्हें मिल गई है चौथी मेगा-बजट फिल्म, वो भी 900 करोड़ी डायरेक्टर कबीर खान के साथ. जानिए क्या खास है इस नई स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म में.
2026 में कार्तिक आर्यन का धमाकेदार लाइनअप तय है. अब उन्हें कबीर खान की नई स्पोर्ट्स बेस्ड एक्शन फिल्म मिल गई है.
कार्तिक और कबीर खान की जोड़ी पहले ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आई थी. अब दोनों एक बार फिर मिलकर नई फिल्म बना रहे हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म एक रियल-लाइफ इंस्पायर्ड स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा होगी, जिसमें इमोशन और थ्रिल दोनों होंगे.
कबीर खान अपनी हर फिल्म में कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं. इस बार भी कहानी में नया ट्विस्ट और दमदार एक्शन दिखेगा.
यह फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. शूटिंग अगले साल शुरू होने की उम्मीद है.
‘भूल भुलैया 3’ के बाद से ही कार्तिक के फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे. अब ये नई अनाउंसमेंट सबका ध्यान खींच रही है.