खजूर सिर्फ मीठा फल नहीं, सर्दियों का एनर्जी बूस्टर है. जानिए न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह के मुताबिक इसे कब, कैसे और कितनी मात्रा में खाना फायदेमंद रहता है.
खजूर की तासीर गर्म होती है. ये शरीर को ठंड से बचाने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है.
खजूर में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज होती है जो नेचुरल एनर्जी देती है. सर्द सुबह की थकान दूर करने के लिए बेस्ट स्नैक है.
रात में गर्म दूध में खजूर उबालकर खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर को गर्माहट और पोषण दोनों मिलते हैं.
दिन में 2 से 3 खजूर खाना हेल्दी माना जाता है. ज्यादा मात्रा में खाने से शुगर और पाचन की दिक्कतें हो सकती हैं.
खजूर में मैग्नीशियम और विटामिन ए होता है, जो मांसपेशियों के दर्द को कम करने और आंखों की रोशनी बनाए रखने में मदद करता है.
डायबिटीज के मरीज और जिन्हें ड्राई फ्रूट्स से एलर्जी है, उन्हें खजूर से परहेज करना चाहिए या डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.