आमिर खान की करोड़ों की प्रॉपर्टीज, मुंबई में कहां-कहां फैली हैं लग्जरी संपत्तियां

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट में भी माहिर हैं. बांद्रा से लेकर पंचगनी तक, जानिए आमिर की करोड़ों की प्रॉपर्टीज की पूरी लिस्ट.

आमिर खान का लग्जरी लाइफस्टाइल

आमिर खान मुंबई के टॉप स्टार्स में से हैं, जिनका रियल एस्टेट पोर्टफोलियो किसी बिजनेसमैन से कम नहीं.

बांद्रा में चार प्रीमियम फ्लैट किराए पर

आमिर ने बांद्रा में चार अपार्टमेंट्स किराए पर लिए हैं, जिनका कुल किराया करीब 24.5 लाख रुपये प्रति माह है.

विर्गो हाउसिंग सोसाइटी में डुप्लेक्स

पाली हिल स्थित उनके 5,000 स्क्वायर फीट के डुप्लेक्स की कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये बताई जाती है.

बेला विस्टा में नया फ्लैट खरीदा

जून 2024 में आमिर ने बेला विस्टा बिल्डिंग में 9.75 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा, जिसमें उन्होंने 58.5 लाख की स्टांप ड्यूटी दी.

मरीना अपार्टमेंट्स में भी इनवेस्टमेंट

आमिर के पास बेला विस्टा और मरीना अपार्टमेंट्स में कुल 10 फ्लैट हैं, जिनका री-डेवलपमेंट फिलहाल चल रहा है.

पंचगनी फार्महाउस और ऑफिस स्पेस

आमिर के पास पंचगनी में 7 करोड़ का फार्महाउस और सांताक्रूज में 35 करोड़ के चार ऑफिस यूनिट्स भी हैं.

Next Story