दो-दो सुपरस्टार्स के बीच चमकी दीपिका, ‘पद्मावत’ में लूट ली सारी महफिल

दीपिका पादुकोण ने ‘पद्मावत’ में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे दो सुपरस्टार्स के बीच ऐसा जलवा दिखाया कि पूरी फिल्म उन्हीं के नाम हो गई. न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि फीस के मामले में भी दीपिका ने दोनों को पीछे छोड़ दिया.

दो सुपरस्टार्स के बीच एक क्वीन

फिल्म ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे दो बड़े सितारों के बीच अपनी दमदार मौजूदगी से सबका ध्यान खींच लिया.

दीपिका बनीं असली हीरो

फिल्म में भले ही रणवीर ने खिलजी और शाहिद ने रावल रतन सिंह का रोल निभाया, लेकिन दर्शकों ने कहा कि इस फिल्म की असली हीरो दीपिका थीं.

स्टारडम में सब पर भारी पड़ीं दीपिका

‘पद्मावत’ रिलीज के बाद हर तरफ दीपिका के अभिनय और स्क्रीन प्रेज़ेंस की चर्चा रही. उन्होंने अपने किरदार ‘पद्मावती’ को आइकॉनिक बना दिया.

फीस में भी तोड़ी बॉलीवुड की परंपरा

दीपिका को फिल्म के लिए करीब 13 करोड़ की फीस मिली, जो रणवीर और शाहिद दोनों से ज्यादा थी. उन्होंने साबित किया कि टैलेंट की कोई जेंडर लिमिट नहीं होती.

रणवीर और शाहिद को मिली कम फीस

रणवीर सिंह को ‘खिलजी’ के किरदार के लिए 8 से 10 करोड़ मिले, जबकि शाहिद कपूर को 6 से 10 करोड़ तक की फीस दी गई थी.

दीपिका – 1000 करोड़ क्लब की क्वीन

दीपिका भारत की पहली एक्ट्रेस हैं जो 1000 करोड़ की तीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं. ‘पद्मावत’ ने उनके स्टारडम को नए मुकाम पर पहुंचा दिया.

Next Story