इलायची सिर्फ खुशबूदार मसाला नहीं, बल्कि हेल्थ का खजाना है. इसे खाने के बाद चबाने की परंपरा सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत से जुड़ी कई बड़ी वजहों से जुड़ी है. आइए जानते हैं क्यों इलायची को कहा जाता है मसालों की रानी.
इलायची कभी शाही परिवारों की शान हुआ करती थी. इसकी मीठी खुशबू और औषधीय गुणों के कारण इसे मसालों की रानी कहा जाता है.
इलायची में मौजूद अरोमैटिक ऑयल्स मुंह के बैक्टीरिया से लड़ते हैं और सांसों में ताजगी लाते हैं. लहसुन-प्याज की गंध भी गायब हो जाती है.
इलायची में मौजूद सिनिओल और अन्य तत्व पाचन एंजाइम को सक्रिय करते हैं. इससे गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या कम होती है.
इलायची में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर से टॉक्सिन्स निकालकर लिवर और किडनी को स्वस्थ रखते हैं.
इलायची का मीठा स्वाद और खुशबू दिमाग को शांत करते हैं. इससे शुगर क्रेविंग और ओवरईटिंग की आदत कम हो जाती है.
खाने के बाद एक इलायची चबाना मुंह की फ्रेशनस के साथ-साथ पाचन, एनर्जी और हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है.