YouTube पर ‘घोस्ट नेटवर्क’ नाम का नया साइबर स्कैम सामने आया है. फर्जी ट्यूटोरियल वीडियो के जरिए यूजर्स के सिस्टम में मालवेयर फैलाया जा रहा है. जानिए कैसे काम करता है यह नेटवर्क और कैसे बच सकते हैं आप इस जाल से.
Check Point Research की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हैकर्स फर्जी ट्यूटोरियल वीडियोज के जरिए यूजर्स को निशाना बना रहे थे. इन वीडियोज में छिपे होते थे खतरनाक लिंक.
इन वीडियोज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही यूजर्स के सिस्टम में मालवेयर इंस्टॉल हो जाता था, जो पासवर्ड और लॉगिन डिटेल्स चुरा लेता था.
हैकर्स चोरी किए गए YouTube चैनलों का इस्तेमाल कर रहे थे ताकि वीडियो असली लगें और लोग आसानी से भरोसा कर लें.
वीडियो पर नकली कमेंट्स पोस्ट किए जाते थे जिनमें डाउनलोड पासवर्ड दिए होते थे, ताकि यूजर्स को लगे कि बाकी लोग भी यह फाइल इस्तेमाल कर रहे हैं.
जैसे ही कोई चैनल ब्लॉक या डिलीट होता था, हैकर्स तुरंत नया चैनल बनाकर स्कैम जारी रखते थे. इस तरह नेटवर्क कभी बंद नहीं हुआ.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, किसी भी सॉफ्टवेयर को केवल ऑफिशियल वेबसाइट से ही डाउनलोड करें और एंटीवायरस को अपडेट रखें. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें.