Baahubali The Epic: कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? अब मिलेगा फास्ट जवाब

10 साल बाद बाहुबली फिर सिनेमाघरों में लौटी है, इस बार एक नए फॉर्म में. दोनों पार्ट्स को मिलाकर बनी ये री-एडिटेड फिल्म अब सिर्फ एक इंटरवल के बाद दे देती है वो जवाब, जिसका देश ने सालों इंतजार किया था. चलिए देखते हैं इस सिनेमैटिक सफर की खास बातें

बाहुबली की वापसी

राजामौली ने दोनों पार्ट्स को मिलाकर एक 3 घंटे 45 मिनट की महा-फिल्म बनाई है. दर्शकों को बिना रुकावट पूरी कहानी देखने को मिलती है

तेज रफ्तार कहानी

फिल्म के पहले हिस्से में कई दृश्यों को ट्रिम किया गया है. रोमांस कम, कहानी की गति ज्यादा ताकि अनुभव और भी टाइट महसूस हो

सीधे माहिष्मती की दुनिया में

अवंतिका और शिवुडु की लव स्टोरी अब साइड में है. फोकस सीधा शक्तिशाली साम्राज्य और राज-सियासत पर

महाकाव्य जैसी भव्यता

री-मास्टर विजुअल्स, शार्प CGI और दमदार सेट डिज़ाइन अब भी हैरान कर देता है. महिष्मती आज भी उतनी ही शानदार दिखती है

शानदार अभिनय

प्रभास के बाहुबली और राणा के भल्लालदेव को एक साथ बिग स्क्रीन पर देखना फिर से रोमांचित कर देता है. शिवगामी और देवसेना के किरदार अब भी दिल जीतते हैं

देखें या छोड़ें

अगर आपने इसे थिएटर में कभी नहीं देखा, तो यह मौका मिस न करें. यह सिर्फ फिल्म नहीं, इंडियन सिनेमा की धरोहर है

Next Story