शाहरुख खान अपनी फिल्म KING की तैयारी में डूबे हैं. दीपिका पादुकोण और सुहाना खान भी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. एक्स पर Ask SRK सेशन में SRK ने पहली बार दीपिका के साथ काम करने पर जवाब दिया. फैंस का उत्साह आसमान पर है
Ask SRK सेशन में फैन ने लिखा कि SRK और दीपिका को साथ देखने का इंतजार है. शाहरुख ने हंसते हुए जवाब दिया कि वह भी उतने ही उत्साहित हैं
दीपिका ने हाल में पोस्ट शेयर कर बताया कि शाहरुख ने उन्हें ओम शांति ओम के वक्त सिखाया था कि सफर और लोग सबसे महत्वपूर्ण होते हैं
दीपिका ने कहा कि यह सीख उनकी हर फिल्म के फैसले में काम आई और यही वजह है कि दोनों साथ में छठी फिल्म कर रहे हैं
KING में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म में अभय वर्मा भी अहम भूमिका में होंगे
SRK ने बताया कि KING एक हाई इंटेंसिटी एक्शन ड्रामा है. वह पिछले सात आठ साल से ऐसी फिल्म करने का इंतजार कर रहे थे
अबू धाबी में SRK ने कहा कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने उन्हें प्लॉट रिवील करने से मना किया है, लेकिन फिल्म काफी मजेदार होने वाली है