इमरान खान के लिए 7000 KM दूर गए थे अमिताभ बच्चन, जानिए क्या था पूरा किस्सा

जब बॉलीवुड के शहंशाह ने दोस्ती और इंसानियत के लिए सरहदों से ऊपर उठकर निभाया वादा, इमरान खान से जुड़ा है ये खास किस्सा।

अमिताभ और इमरान एक फ्रेम में

90 के दशक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें अमिताभ बच्चन और इमरान खान एक साथ नुसरत फतेह अली खान को सुनते नजर आते हैं।

7000 किलोमीटर का सफर

साल 1992 में अमिताभ बच्चन भारत से करीब 7000 किलोमीटर दूर लंदन पहुंचे थे, खासतौर पर इमरान खान के एक चैरिटी इवेंट के लिए।

कैंसर अस्पताल के लिए मदद

यह कार्यक्रम शौकत खानम मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल के लिए फंड जुटाने को रखा गया था, जहां अमिताभ बच्चन ने खुलकर समर्थन दिया।

मदद का वादा

वायरल वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते दिखते हैं कि वे भविष्य में भी इमरान खान के सामाजिक कामों में मदद के लिए तैयार रहेंगे।

बॉलीवुड का साथ

इस चैरिटी इवेंट में विनोद खन्ना और आमिर खान जैसे सितारों ने भी इमरान खान के कैंसर अस्पताल के लिए समर्थन जताया था।

पाकिस्तान आने का न्योता

बाद में अमिताभ बच्चन को पाकिस्तान आने का न्योता भी मिला, जिसमें उनकी मां के फैसलाबाद से जुड़े बचपन का जिक्र किया गया था।

Next Story