GOAT इंडिया टूर 2025 के दौरान भारत पहुंचे लियोनल मेसी से मिलने का मौका मिला जन्नत जुबैर और एल्विश यादव को, तस्वीरें हो रही हैं वायरल।
दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी इस समय GOAT इंडिया टूर 2025 पर भारत में हैं और फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
14 दिसंबर को मेसी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे, जहां बॉलीवुड और सोशल मीडिया की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।
एक्ट्रेस जन्नत जुबैर और बिग बॉस ओटीटी फेम एल्विश यादव ने लियोनल मेसी से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में जन्नत और एल्विश के चेहरे पर मेसी से मिलने की खुशी और एक्साइटमेंट साफ नजर आई।
इस खास इवेंट में करीना कपूर, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह जैसे सितारे भी नजर आए।
GOAT इंडिया टूर 2025 का आखिरी पड़ाव दिल्ली होगा, जहां अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी का भव्य स्वागत किया जाएगा।