कॉमेडियन भारती सिंह ने 41 की उम्र में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। कपल ने अभी तक सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि नहीं की है।
भारती और हर्ष लिंबाचिया ने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया। यह कपल पहले से भी एक बेटे के माता-पिता हैं।
कॉमेडियन ने लंबे समय से इस पल का इंतजार किया। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने अपने नन्हें राजकुमार को जन्म दिया।
कपल ने अभी तक इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर साझा नहीं किया है। फैंस को इसकी जानकारी व्लॉग्स और अपडेट से मिली।
भारती ने कई बार कहा कि इस बार बेटी की उम्मीद थी। हालांकि, उनके घर इस बार भी बेटे का जन्म हुआ।
19 दिसंबर की सुबह भारती लाफ्टर शेफ की शूटिंग कर रही थीं। तकलीफ शुरू होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
कॉमेडियन के दूसरे बच्चे की झलक देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। भारती के व्लॉग में इस खुशी के पल की झलक मिलती है।