साल 2025 में कई नए डायरेक्टर्स ने कैमरे के पीछे से इंडस्ट्री में एंट्री ली। किसी ने सटायर से चर्चा बटोरी, तो किसी ने कंटेंट और तकनीक से बड़ा असर छोड़ा।
2025 सिनेमा के लिए फ्रेश आइडियाज और नए विजन का साल रहा, जहां कई कलाकारों और नए नामों ने निर्देशन में कदम रखा।
सोनू सूद ने फतेह से एक्शन और साइबर क्राइम की कहानी दिखाई, जबकि बोमन ईरानी ने द मेहता बॉयज से रिश्तों की गहराई को पर्दे पर उतारा।
आर्यन खान की सीरीज द बाड्स ऑफ बॉलीवुड ने सटायर और ह्यूमर के जरिए इंडस्ट्री के अंदर की दुनिया को दिखाया और खूब सुर्खियां बटोरीं।
करण सिंह त्यागी ने केसरी चैप्टर 2 से इतिहास को नए नजरिए से पेश किया, वहीं कुश एस सिन्हा ने थ्रिलर निकिता रॉय से निर्देशन की शुरुआत की।
अश्विन कुमार की महावतार नरसिंह ने भारतीय एनीमेशन को नई पहचान दी, जबकि कायोज ईरानी और चिन्मय मंडलेकर ने ओटीटी पर अलग तरह की कहानियां रखीं।
टिस्का चोपड़ा ने साली मोहब्बत से संवेदनशील कहानी कही, वहीं अंशुमान झा की लॉर्ड कर्जन की हवेली ने सस्पेंस के साथ निर्देशन में उनकी पहचान बनाई।