भारतीय टी20 टीम के चयन पर बहस तेज है। 2025 में शुभमन गिल और संजू सैमसन दोनों ही उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। आंकड़े बताते हैं कि दोनों के प्रदर्शन में ज्यादा फर्क नहीं रहा।
2025 में टी20 टीम से बाहर होना या प्लेइंग इलेवन में जगह न बन पाना, दोनों ही खिलाड़ियों के लिए चर्चा का विषय बना।
गिल ने 15 टी20 मैचों में ओपनिंग करते हुए 291 रन बनाए, औसत रहा 24 से थोड़ा ज्यादा, लेकिन कोई अर्धशतक नहीं लगा सके।
137 के स्ट्राइक रेट के बावजूद गिल की सबसे बड़ी पारी 47 रन की रही, जिससे निरंतरता पर सवाल उठे।
संजू ने 11 पारियों में 222 रन बनाए। औसत और स्ट्राइक रेट दोनों ही उम्मीदों से कम रहे।
एशिया कप में ओमान के खिलाफ अर्धशतक जरूर आया, लेकिन इंग्लैंड सीरीज में संजू पूरी तरह फ्लॉप रहे।
2024 में संजू शानदार फॉर्म में थे, लेकिन 2025 में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगभग बराबर और फीका नजर आया।