धुरंधर की कामयाबी के बाद अर्जुन रामपाल फिर चर्चा में हैं। दमदार एक्टिंग से लेकर करोड़ों की नेटवर्थ तक, जानिए उनके करियर, कमाई और पर्सनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प तथ्य।
फिल्म धुरंधर में मेजर इकबाल के रोल ने अर्जुन रामपाल को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से तारीफ मिल रही है।
एक्टिंग से पहले अर्जुन रामपाल फैशन इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। साल 2001 में प्यार इश्क और मोहब्बत से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा।
रॉक ऑन, डॉन, ओम शांति ओम, राजनीति और डैडी जैसी फिल्मों में अर्जुन ने अलग अलग किरदार निभाकर अपनी पहचान बनाई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन रामपाल की नेटवर्थ 120 करोड़ से लेकर 350 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। कमाई का बड़ा हिस्सा फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से आता है।
26 नवंबर 1972 को जबलपुर में जन्मे अर्जुन ने कोडाईकनाल इंटरनेशनल स्कूल और हिंदू कॉलेज दिल्ली से पढ़ाई पूरी की।
मेहर जेसिया से शादी और फिर अलगाव के बाद अर्जुन गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस के साथ रिश्ते में हैं। उनके दो बेटे हैं और हाल ही में सगाई की खबर भी सामने आई है।