30 करोड़ के फ्रॉड केस में फंसे विक्रम भट्ट और पत्नी

1920 जैसी फिल्मों के निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी पर उदयपुर में 30 करोड़ के धोखाधड़ी का आरोप लगा

केस का खुलासा

उदयपुर के डॉ अजय मुर्डिया ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी सहित 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई

30 करोड़ की ठगी

शिकायत में कहा गया कि फिल्म प्रोडक्शन और मुनाफे का झूठा आश्वासन देकर 30 करोड़ की ठगी की गई

कोर्ट में सुनवाई

9 दिसंबर को उदयपुर की अदालत ने विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को 7 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा

अंतरिम जमानत का प्रयास

वकील ने मेडिकल कारणों का हवाला देकर अंतरिम जमानत की गुजारिश की थी, लेकिन कोर्ट ने हिरासत का आदेश दिया

पुलिस हिरासत

कोर्ट के आदेश के बाद विक्रम भट्ट और पत्नी को उदयपुर की सेन्ट्रल जेल भेजा जाएगा

प्रोडक्शन विवाद

आरोपियों पर फेक बिल और झूठे आश्वासन देकर प्रोडक्शन में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है

Next Story