बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री बनारस की गलियों में घूमी और चखा वहां का स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड।
भाग्यश्री अपने पति के साथ बनारस की गलियों में घूमती और नजारों का आनंद लेती नजर आईं।
एक्ट्रेस ने गंगा में नाव की सवारी की और वहां की सुबह का सुकून भरा अनुभव साझा किया।
भाग्यश्री ने बनारस की खास मलइयो का आनंद लिया, जिसे दूध की मलाई, केसर और ड्राई फ्रूट के साथ परोसा जाता है।
कुल्हड़ में तंदूरी चाय और गलियों में चाट का स्वाद लेकर एक्ट्रेस ने स्ट्रीट फूड का मजा लिया।
भाग्यश्री ने बनारसी पान टेस्ट किया और अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इसके यादगार पल साझा किए।
फैंस ने उनके लुक्स और स्टाइल की तारीफ की और बनारस के स्ट्रीट फूड एडवेंचर को खूब पसंद किया।