कौन हैं पार्नो मित्रा, जो अब ममता बनर्जी की पार्टी में आईं

नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म से पहचान बनाने वाली बंगाली एक्ट्रेस पार्नो मित्रा अब राजनीति में नए सफर पर हैं, जानिए उनका पूरा करियर।

चर्चा में क्यों हैं पार्नो मित्रा

बंगाली एक्ट्रेस पार्नो मित्रा ने 26 दिसंबर को ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस जॉइन कर सबका ध्यान खींचा है।

BJP से TMC तक का सफर

पार्नो ने 2019 में भाजपा जॉइन की थी और 2021 में चुनाव भी लड़ा, अब उन्होंने इसे अपनी गलती बताते हुए TMC का दामन थामा है।

टीवी से शुरू हुआ करियर

साल 2007 में टीवी सीरियल खेला से पार्नो ने एक्टिंग की शुरुआत की, इसके बाद मोहना और बौ कोठा काओ में लीड रोल निभाया।

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

मोहना सीरियल में शानदार परफॉर्मेंस के लिए पार्नो को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला, जिससे उनकी पहचान मजबूत हुई।

नेशनल अवॉर्ड वाली फिल्म

2012 में पार्नो ने फिल्म रंजना अमी अर अशबोना में काम किया, इस फिल्म को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले थे।

एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन

टीवी, फिल्म और अब राजनीति, पार्नो मित्रा का सफर लगातार बदलता रहा है और अब वो TMC के साथ नई शुरुआत कर रही हैं।

Next Story