The Raja Saab: प्रभास की फिल्म कब होगी रिलीज, रनटाइम और सर्टिफिकेशन जानिए

प्रभास साल 2026 में नए अवतार में लौट रहे हैं। द राजा साब को लेकर रिलीज डेट, रनटाइम और स्टार कास्ट पर सस्पेंस खत्म हो गया है।

फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर

प्रभास की द राजा साब को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। यह उनकी 2026 की पहली फिल्म होगी, जिसमें वह बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे।

कब होगी रिलीज

द राजा साब 9 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म पैन इंडिया लेवल पर लाई जा रही है।

बॉक्स ऑफिस क्लैश

फिल्म का मुकाबला थलपति विजय की जना नायकन से होगा। तमिल वर्जन को एक दिन आगे बढ़ाकर मेकर्स ने सीधी टक्कर से बचाव किया है।

रनटाइम और सर्टिफिकेशन

द राजा साब को U A 16 प्लस सर्टिफिकेट मिला है। हिंदी वर्जन का रनटाइम 189 मिनट यानी करीब 3 घंटे 9 मिनट है।

हॉरर कॉमेडी ट्विस्ट

यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मेल है। मेकर्स ने ओरिजनल थीम को बरकरार रखते हुए बड़े दर्शक वर्ग को टारगेट किया है।

शानदार स्टार कास्ट

फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, बोमन ईरानी, मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Next Story