जय भानुशाली और माही विज के तलाक ने सबको चौंका दिया, लेकिन यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी कई फेमस सेलिब्रिटी कपल्स के अचानक ब्रेकअप और तलाक ने फैंस को हैरान किया है.
14 साल की शादी के बाद जय भानुशाली और माही विज ने अलग होने की घोषणा की. इंस्टाग्राम स्टोरी से आई इस खबर ने फैंस को गहरा झटका दिया.
दो साल तक डेट करने के बाद तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज रहा. दोनों को लोग परफेक्ट कपल मानते थे.
शादी की तैयारियों के बीच पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना का अलग होना फैंस के लिए बेहद इमोशनल खबर बन गई.
टीवी की पसंदीदा जोड़ी लता सभरवाल और संजीव सेठ ने करीब 15 साल बाद अलग होने का फैसला किया, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया.
2020 में शादी के बंधन में बंधे युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला. उनके तलाक की खबर अचानक सामने आई.
टॉम क्रूज और एना डे अरमास के ब्रेकअप से लेकर सेलिना जेटली और पीटर हाग के तलाक तक, इन रिश्तों के टूटने ने फैंस को गहरा झटका दिया.