कार्तिक आर्यन गोवा वेकेशन की तस्वीरों के बाद सुर्खियों में हैं. एक ही लोकेशन से सामने आई मिस्ट्री गर्ल की फोटो ने डेटिंग की चर्चाओं को हवा दे दी है. जानिए पूरा मामला क्या है.
कार्तिक आर्यन ने गोवा से वेकेशन की तस्वीरें शेयर कीं. इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें भी वायरल होने लगीं.
कार्तिक और मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें एक ही लोकेशन से सामने आईं. इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि एक्टर गोवा में अकेले नहीं थे.
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि लड़की का नाम करीना कुबिलियूट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं और चीयरलीडर हैं.
करीना की उम्र को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारियों के आधार पर लोग अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं.
कहा जा रहा है कि कार्तिक आर्यन पहले करीना को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे थे. तस्वीरें वायरल होने के बाद अनफॉलो किए जाने की भी चर्चा है.
अब तक कार्तिक आर्यन या करीना की तरफ से किसी भी रिश्ते की पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया अफवाहों तक ही सीमित है.