टीवी के पॉपुलर कार्टून के पीछे कौन है वो हसीना जो बच्चों और बड़ों के दिल जीतती है? जानें सोनल कौशल की कहानी
सोनल कौशल वह वॉइस आर्टिस्ट हैं जो डोरेमोन और शिनचैन जैसे लीड कैरेक्टर्स को आवाज देती हैं। उनकी आवाज ने कई शो को दर्शकों का फेवरेट बनाया
सोनल ने महज 13 साल की उम्र में डोरेमोन को आवाज देना शुरू किया। उन्होंने इसे स्कूल में छुपाकर रखा था ताकि किसी का ध्यान न जाए
सोनल स्टूडियो में कई घंटे बिताती थीं। उनकी मेहनत ने किसी भी कार्टून को और भी आकर्षक और मजेदार बना दिया
एक दिन उनके पिता ने स्कूल में उनका राज सबके सामने खोल दिया। अगले दिन प्रिंसिपल ने असेंबली में उनकी पहचान सबको बताई
सोनल की आवाज सिर्फ कार्टून तक सीमित नहीं रही। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में भी अपनी आवाज दी और दर्शकों का दिल जीता
सोनल का खुद का यूट्यूब चैनल द मोटर माउथ है। यहां वह अपनी आवाज के जादू और नए प्रोजेक्ट्स दर्शकों के साथ साझा करती हैं