थलपति विजय की जन नायकन को मिली बड़ी राहत, अब रिलीज का रास्ता साफ

थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म जन नायकन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद फिल्म की रिलीज को हरी झंडी मिल गई है।

जन नायकन को मिली कोर्ट से मंजूरी

मद्रास हाईकोर्ट ने थलपति विजय की फिल्म जन नायकन की रिलीज को मंजूरी दे दी है और सीबीएफसी को यूए सर्टिफिकेट जारी करने का आदेश दिया है।

सीबीएफसी को जारी करना होगा यूए सर्टिफिकेट

कोर्ट ने साफ कहा कि फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजने का फैसला अधिकार क्षेत्र से बाहर था और सर्टिफिकेट में देरी गलत थी।

क्यों अटकी थी फिल्म की रिलीज

सीबीएफसी सदस्य की शिकायत के बाद फिल्म को दोबारा समीक्षा के लिए भेजा गया था, जिससे रिलीज लगातार टलती रही।

मेकर्स ने बताया फैसला मनमाना

निर्माताओं ने कोर्ट में कहा कि फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई थी, ऐसे में शिकायत के आधार पर सर्टिफिकेट रोकना अनुचित है।

सभी कट्स के बाद भी नहीं मिला सर्टिफिकेट

स्क्रीनिंग कमेटी की सुझाई गई सभी कट्स करने के बावजूद फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेज दिया गया था।

अब रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ

कोर्ट के आदेश के बाद जन नायकन की रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। फिल्म को 22 देशों में चार भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है।

Next Story