बॉलीवुड कपल तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का रिश्ता खत्म हो गया है। सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट और वायरल रिएक्शन के बाद दोनों अलग होने की खबरें सामने आईं।
दोनों ने साल 2025 की शुरुआत में डेटिंग शुरू की और जल्दी ही रिलेशन को पब्लिक कर दिया। एयरपोर्ट और इवेंट्स में अक्सर साथ नजर आते थे।
एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया ने स्टेज पर परफॉर्म किया और सिंगर ने उन्हें गाल पर किस कर दिया।
वीर पहाड़िया का रिएक्शन वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर मीम्स और फोटो तेजी से वायरल हुए।
तारा ने कहा कि तेज एडिटिंग और झूठी अफवाहें उन्हें हिला नहीं सकतीं और हमेशा प्यार और सच की जीत होती है।
वीर ने बताया कि उनका रिएक्शन किसी और गाने पर था और कॉन्सर्ट की घटना से जुड़ा नहीं था।
सूत्रों के अनुसार, कॉन्सर्ट के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ा और उन्होंने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया।