यश की टॉक्सिक का टीजर हुआ रिलीज, करण जौहर और राम गोपाल वर्मा ने की जमकर तारीफ

साउथ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर 8 जनवरी को रिलीज हुआ। फैंस और सेलेब्स ने यश की एंट्री और फिल्म के स्टाइल को खूब सराहा।

टीजर रिलीज पर फैंस हुए एक्साइटेड

यश के बर्थडे पर रिलीज हुआ टॉक्सिक का टीजर फैंस के बीच तेजी से वायरल हुआ और हर कोई उनकी एंट्री से इंप्रेस हुआ।

राम गोपाल वर्मा की तारीफ

राम गोपाल वर्मा ने कहा कि फिल्म के डायरेक्शन और यश के स्टाइल ने उन्हें चौंका दिया, और कोई मेल डायरेक्टर ऐसा नहीं कर सकता।

करण जौहर ने किया शेयर

करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीजर शेयर करते हुए लिखा कि जन्मदिन की शानदार अनाउंसमेंट और यश का कमाल।

संदीप रेड्डी वांगा भी दंग

एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने टीजर को स्टाइल, एटिट्यूड और तबाही वाला बताया और यश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

फिल्म में तारा सुतारिया और नयनतारा

टॉक्सिक में यश के साथ तारा सुतारिया, नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

19 मार्च को होगी रिलीज

फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका क्लैश रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से होने वाला है।

Next Story