मराठी दूल्हे के लिबास में शिव ठाकरे और साथ में एक मिस्ट्री वुमन. एक फोटो ने सोशल मीडिया पर शादी की चर्चाओं को हवा दे दी.
बिग बॉस से पहचान बनाने वाले शिव ठाकरे इस बार किसी शो नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं.
मराठी ट्रेडिशनल दूल्हे के लिबास में शिव की तस्वीर सामने आते ही फैंस हैरान रह गए.
शिव के साथ खड़ी महिला का चेहरा जानबूझकर छुपाया गया, जिससे शादी की अटकलें और तेज हो गईं.
12 जनवरी 2026 को शेयर की गई फोटो के साथ सिर्फ फाइनली लिखा गया, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया.
कई सेलेब्रिटी और फैंस ने बधाई दी, वहीं कुछ ने हैरानी जताई कि ये सब कब हुआ.
शिव ठाकरे ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, इसलिए फैंस शादी की सच्चाई जानने का इंतजार कर रहे हैं.