टीवी और ओटीटी पर नए रिएलिटी शोज का धमाल, अक्षय कुमार से फराह खान तक मचाएंगे धूम

बिग बॉस 19 के बाद एंटरटेनमेंट का नया दौर शुरू होने जा रहा है। टीवी और ओटीटी पर तीन बड़े रिएलिटी शोज आ रहे हैं, जिन्हें बॉलीवुड के नामी सितारे होस्ट करेंगे।

तीन नए रिएलिटी शोज, फुल एंटरटेनमेंट

टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तीन नए रिएलिटी शोज दस्तक देने वाले हैं। गेम, बिजनेस और टास्क का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।

अक्षय कुमार के साथ Wheel of Fortune

दुनिया भर में मशहूर गेम शो Wheel of Fortune अब भारत में आ रहा है। अक्षय कुमार इस शो को होस्ट करेंगे और कंटेस्टेंट्स पजल सॉल्व कर इनाम जीतेंगे।

कैसे चलता है Wheel of Fortune

कंटेस्टेंट व्हील घुमाते हैं और पजल सॉल्व करते हैं। सही जवाब देने पर व्हील पर लिखी प्राइज मनी जीतने का मौका मिलता है।

सुनील शेट्टी लाएंगे Bharat Ke Super Founders

यह एक बिजनेस रिएलिटी शो है, जहां नए स्टार्टअप्स को फंडिंग का मौका मिलेगा। शो 16 जनवरी से MX Player पर स्ट्रीम होगा।

फराह खान का नया शो The 50

इस शो में 50 सेलेब्स 50 दिनों तक एक घर में रहेंगे। टास्क और ट्विस्ट के बीच आखिर में एक विनर चुना जाएगा।

कब और कहां देखें ये शोज

The 50 एक फरवरी से JioHotstar और Colors पर आएगा। Wheel of Fortune और Bharat Ke Super Founders से टीवी और ओटीटी पर एंटरटेनमेंट लेवल बढ़ने वाला है।

Next Story