साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म द राजा साब 6 दिन पहले रिलीज हुई। शुरुआत भले ही दमदार रही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अब तक फिल्म दर्शकों को खास नहीं भा पाई।
फिल्म ने 9 जनवरी को प्रीमियर पर अच्छा कलेक्शन किया, लेकिन निगेटिव रिव्यूज के बाद कमाई लगातार घट रही है।
रिलीज के 6वें दिन फिल्म ने सभी भाषाओं में मिलाकर 5.25 करोड़ कमाए। कुल नेट कलेक्शन अब 124.65 करोड़ रुपये है।
तेलुगु में सबसे ज्यादा कमाई हुई। हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में कमाई अपेक्षाकृत कम रही।
ओपनिंग पर फिल्म ने 53.75 करोड़ रुपये कमाए। तेलुगु से 47 करोड़ और हिंदी से 6 करोड़ रुपये कलेक्शन हुआ।
फिल्म का बजट 300 से 400 करोड़ के बीच है, लेकिन रिलीज के 6 दिन में यह 200 करोड़ भी नहीं कमा पाई।
बड़े बजट और स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म दर्शकों को खास नहीं भा रही। बॉक्स ऑफिस पर अब यह फ्लॉप नजर आ रही है।