संघर्ष से स्टारडम तक पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि अगर एक्टिंग का काम रुक गया तो वो अपनी जिंदगी कैसे चलाएंगे।
छोटे रोल्स से शुरुआत करने वाले नवाजुद्दीन आज इंडस्ट्री के सबसे दमदार कलाकारों में गिने जाते हैं।
एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने साफ कहा था कि अगर कल को काम बंद हो गया तो भी वो हार नहीं मानेंगे।
नवाजुद्दीन के मुताबिक उनके अंदर इतनी ताकत नहीं कि वो किसी के पास जाकर काम मांगें।
उन्होंने कहा था कि जरूरत पड़ी तो घर और सारी चीजें बेचकर भी फिल्में बनाऊंगा, लेकिन हाथ नहीं फैलाऊंगा।
नवाजुद्दीन मानते हैं कि उनके लिए एक्टिंग जरूरी है, चाहे वो सिनेमा हो या कोई और जगह।
उन्होंने कहा था कि फिल्म न मिली तो सड़क, बस या ट्रेन कहीं भी एक्टिंग कर लेंगे, लेकिन रुकेंगे नहीं।