हरियाणा में गन कल्चर पर सख्ती, 67 गाने हटे, 29 सिंगर रडार पर

हरियाणा पुलिस ने हिंसा और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गानों के खिलाफ बड़ा डिजिटल एक्शन लिया है. STF और साइबर यूनिट की कार्रवाई से म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल तेज हो गई है.

गन कल्चर पर पुलिस का बड़ा वार

हरियाणा पुलिस ने हथियारों और हिंसा को महिमामंडित करने वाले 67 गानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाया है. यह कार्रवाई बीते करीब एक साल में की गई है.

STF और साइबर यूनिट एक्टिव

स्पेशल टास्क फोर्स और साइबर यूनिट ने यूट्यूब, स्पॉटिफाई समेत कई प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी रखते हुए यह कदम उठाया है. पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा.

29 सिंगर पुलिस की नजर में

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्रवाई में 29 हरियाणवी गायकों के गाने शामिल हैं. पुलिस का फोकस गिरोहों की लाइफस्टाइल और हिंसा के महिमामंडन पर है.

मासूम शर्मा के 19 गाने हटे

हटाए गए 67 गानों में मशहूर सिंगर मासूम शर्मा के 19 गाने भी शामिल हैं. इसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में बहस तेज हो गई है.

मासूम शर्मा की नाराजगी

मासूम शर्मा का कहना है कि गाने हटाने से अपराध नहीं रुकेंगे. उनका तर्क है कि इससे हरियाणवी म्यूजिक दबेगा और श्रोता दूसरे राज्यों के गानों की ओर लौट जाएंगे.

कानून की मांग और आगे की कार्रवाई

सिंगर ने पूरे देश में स्पष्ट कानून बनाने की मांग की है. वहीं पुलिस ने साफ किया है कि फरवरी और मार्च 2025 जैसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Next Story