धुरंधर के बाद रणवीर सिंह का बड़ा दांव, अब इस फिल्म में लगाएंगे पैसा

1272 करोड़ की ब्लॉकबस्टर के बाद रणवीर सिंह अगली बड़ी फिल्म की तैयारी में हैं. इस बार रोल के साथ जिम्मेदारी भी बड़ी है और एंट्री हुई है 100 करोड़ कमाने वाली एक्ट्रेस की.

धुरंधर का बॉक्स ऑफिस तूफान

रणवीर सिंह की धुरंधर रिलीज के 40 दिन बाद भी कमाई कर रही है. फिल्म अब तक 1272 करोड़ रुपये कमा चुकी है और रिकॉर्ड बना चुकी है.

डॉन 3 को कहा अलविदा

हाल ही में रणवीर सिंह ने डॉन 3 से हटने का फैसला लिया. इसके बाद उन्होंने एक बिल्कुल नई और अलग फिल्म को चुन लिया.

प्रलय से प्रोड्यूसर रणवीर

रणवीर सिंह अब पोस्ट एपोकैलिप्टिक जॉम्बी थ्रिलर प्रलय में बतौर एक्टर और प्रोड्यूसर नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं.

100 करोड़ क्लब वाली एक्ट्रेस की एंट्री

फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर कल्याणी प्रियदर्शन को चुना गया है. उनकी 2025 की फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था.

रणवीर के फोन से बनी बात

कल्याणी बॉलीवुड डेब्यू को लेकर असमंजस में थीं. रणवीर सिंह ने खुद फोन कर उन्हें फिल्म की दुनिया और किरदार के बारे में समझाया.

अप्रैल से शुरू होगी शूटिंग

प्रलय को समीर नायर और हंसल मेहता को-प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी और यह रणवीर के करियर की सबसे अलग फिल्म मानी जा रही है.

Next Story