काबिल 2 बनेगी या नहीं? ऋतिक रोशन की फिल्म पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

काबिल के सीक्वल को लेकर सोशल मीडिया पर हलचल तेज थी. अब डायरेक्टर संजय गुप्ता ने साफ कर दिया है कि सच्चाई क्या है.

काबिल की जबरदस्त कामयाबी

साल 2017 में रिलीज हुई काबिल बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. ऋतिक रोशन और यामी गौतम की जोड़ी को खूब पसंद किया गया.

सीक्वल की चर्चा कैसे शुरू हुई

संजय गुप्ता के एक सोशल मीडिया रिप्लाई से काबिल 2 की अटकलें तेज हो गईं. पोस्ट वायरल हुई और फिर डिलीट कर दी गई.

डिलीट पोस्ट ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

डायरेक्टर के हिंट के बाद फैंस को लगा कि काबिल का दूसरा पार्ट तय है. सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठने लगे.

डायरेक्टर ने बताया पूरा सच

संजय गुप्ता ने कहा कि काबिल 2 की स्क्रिप्ट तैयार है. लेकिन अभी इस पर काम शुरू नहीं हुआ है.

क्यों रुकी हुई है काबिल 2

डायरेक्टर के मुताबिक फिलहाल रोशन परिवार का पूरा फोकस कृष 4 पर है. उसी के बाद आगे फैसला लिया जाएगा.

फैंस को करना होगा इंतजार

काबिल 2 को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान सिर्फ राकेश रोशन करेंगे. तब तक ऋतिक कृष 4 की तैयारी में जुटे हैं.

Next Story