आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी नई रोमांटिक फिल्म एक दिन के साथ सुर्खियों में हैं. टीजर में साई पल्लवी संग उनकी केमिस्ट्री चर्चा में है.
मेकर्स ने फिल्म एक दिन का टीजर जारी कर दिया है. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई.
टीजर में जुनैद खान एक सॉफ्ट और रोमांटिक किरदार में नजर आ रहे हैं. उनकी परफॉर्मेंस पहले से ज्यादा मैच्योर दिखती है.
साउथ की चर्चित एक्ट्रेस साई पल्लवी इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं. उनकी सादगी दर्शकों को पसंद आ रही है.
टीजर में बर्फीली वादियां, हल्का संगीत और भावनात्मक डायलॉग्स देखने को मिलते हैं. कहानी प्यार और उम्मीद की झलक देती है.
एक दिन आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है. फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है.
जुनैद और साई पल्लवी की फिल्म एक दिन 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिलहाल टीजर को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.