Republic Day 2026 पर देशभक्ति का जोश बढ़ाते हैं ये बॉलीवुड गाने

26 जनवरी का जश्न देशभक्ति गीतों के बिना अधूरा है. ये गाने हर साल लोगों की रगों में जोश और गर्व भर देते हैं.

ऐसा देश है मेरा

वीर जारा का यह गाना भारत की संस्कृति, मिट्टी और एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश करता है.

संदेशे आते हैं

बॉर्डर फिल्म का यह गीत सैनिकों की भावनाओं और उनके त्याग को दिल से बयां करता है.

रंग दे बसंती

यह गाना युवाओं में जोश भर देता है और देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है.

तेरी मिट्टी

केसरी फिल्म का यह गीत शहीदों के बलिदान को याद कराता है और आंखें नम कर देता है.

ऐ वतन

राजी का यह गाना देश के लिए प्रेम और समर्पण की भावना को गहराई से छूता है.

हर जश्न की जान

ये देशभक्ति गाने गणतंत्र दिवस के हर कार्यक्रम में जोश, गर्व और भावनाओं का रंग भर देते हैं.

Next Story