बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल 68 की उम्र में भी फिटनेस के मामले में कई यंग एक्टर्स को पीछे छोड़ देते हैं. उनकी एनर्जी, बॉडी और लाइफस्टाइल आज भी चर्चा में रहती है.
सनी देओल को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है. 68 साल में भी उनकी बॉडी स्ट्रेंथ और चेहरे की चमक बरकरार है.
सनी देओल अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सख्त हैं. उनकी दिनचर्या में अनुशासन और रेगुलैरिटी सबसे अहम रोल निभाती है.
वे नॉनवेज और जंक फूड से दूरी रखते हैं. योगर्ट, सेब, बटर, लस्सी और मेथी के पराठे उनकी डाइट का हिस्सा हैं.
सनी देओल रोज एक से दो घंटे वर्कआउट करते हैं. उनके लिए एक्सरसाइज किसी आदत नहीं बल्कि जरूरत जैसी है.
रोजाना करीब एक घंटे प्राणायाम करते हैं. योगासन, स्विमिंग और वॉकिंग उनकी फिटनेस रूटीन में शामिल है.
सनी देओल सुबह 6 बजे उठते हैं. वॉर्मअप, कार्डियो और वेट ट्रेनिंग से दिन की शुरुआत करते हैं.