किस हिंदू देवता के भक्त हैं यो यो हनी सिंह, जानिए क्यों नहीं छोड़ते दर्शन का मौका

विवादों में रहने वाले यो यो हनी सिंह का एक अलग ही रूप सामने आया है. व्यस्त शेड्यूल के बीच भी वह भक्ति के लिए वक्त निकालते हैं.

महादेव के सच्चे भक्त

यो यो हनी सिंह भगवान शिव के भक्त हैं और मौका मिलते ही दर्शन और पूजा के लिए मंदिर पहुंच जाते हैं.

हरिद्वार में दिखी भक्ति

बीते शुक्रवार हनी सिंह हरिद्वार पहुंचे और नीलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की.

रुद्राभिषेक और आरती

मंदिर में हनी सिंह ने रुद्राभिषेक किया और पूरे मन से महादेव की आरती में शामिल हुए.

सोशल मीडिया पर वायरल

महादेव की भक्ति में लीन हनी सिंह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

नशे से मुक्ति का दावा

हनी सिंह पहले भी कह चुके हैं कि महादेव की कृपा से ही उन्हें नशे की लत से छुटकारा मिला.

विवादों के बाद चर्चा

दिल्ली कॉन्सर्ट विवाद के बाद उनकी धार्मिक आस्था ने लोगों का ध्यान खींचा और अलग तरह की प्रतिक्रिया सामने आई.

Next Story