जब यंग एक्टर्स हिट के लिए जूझ रहे हैं, तब चिरंजीवी ने साबित कर दिया कि स्टारडम उम्र का मोहताज नहीं होता.
चिरंजीवी की फिल्म मन शंकर वर प्रसाद गारू 12 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और आते ही छा गई.
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 32.25 करोड़ रुपये कमाकर ट्रेड को चौंका दिया.
दूसरे दिन फिल्म ने 18.75 करोड़ रुपये कमाए और दो दिनों में कुल कलेक्शन 60.35 करोड़ पहुंच गया.
फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, वहीं क्रिटिक्स ने भी इसकी तारीफ की.
तीसरे से सातवें दिन तक फिल्म ने लगातार दमदार कलेक्शन करते हुए 157 करोड़ से ज्यादा कमा लिए.
चिरंजीवी ने साबित कर दिया कि साउथ सिनेमा में उनका जलवा आज भी बरकरार है.