2016 फोटो ट्रेंड क्यों मचा रहा है धूम, सेलेब्स कर रहे हैं थ्रोबैक पोस्ट

इंस्टाग्राम पर 2026 ही नया 2016 ट्रेंड वायरल है. धुंधली तस्वीरें, पुराने फिल्टर और बीते दौर की यादें फिर लौट आई हैं.

क्या है 2016 फोटो ट्रेंड

लोग और सेलेब्स अपनी 10 साल पुरानी कम रेजोल्यूशन तस्वीरें शेयर कर 2016 की डिजिटल दुनिया को फिर जिंदा कर रहे हैं.

क्यों खास था 2016

उस दौर में सोशल मीडिया कम बनावटी था, फिल्टर अजीब थे और पोस्ट करते वक्त परफेक्शन का दबाव नहीं था.

सोनम कपूर का थ्रोबैक

सोनम कपूर ने नीरजा के दौर और आनंद आहूजा के साथ शुरुआती रिश्ते की यादें शेयर कीं

अनन्या पांडे की यादें

अनन्या ने अबराम खान, फैमिली मोमेंट्स और फिल्मी सफर की शुरुआती झलक दिखाई.

करीना कपूर का इमोशनल पोस्ट

करीना ने प्रेग्नेंसी फेज, सैफ और करीबी दोस्तों के साथ बिताए खास लम्हों को याद किया.

आलिया से कंगना तक शामिल

आलिया भट्ट, वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा और कई सेलेब्स ने अपने अच्छे बुरे पलों को शेयर कर ट्रेंड को और बड़ा बना दिया.

Next Story