सच सामने आया? बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट को लेकर बड़ा विवाद

बिग बॉस 19 की रनर-अप फरहाना भट्ट एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एक्स स्टाफ के आरोपों ने शो की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

फरहाना भट्ट पर गंभीर आरोप

फरहाना भट्ट के एक्स स्टाफ ने उन पर साजिश, बकाया सैलरी न देने और शो में गलत तरीके से आगे बढ़ने के आरोप लगाए हैं.

क्रिएटिव टीम से कनेक्शन

आरोप है कि बिग बॉस की क्रिएटिव टीम में फरहाना के करीबी दोस्त थे, जिनकी वजह से उन्हें शो में खास तवज्जो मिली.

वायरल ऑडियो और तस्वीरें

सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें फरहाना को क्रिएटिव टीम के सदस्यों के साथ देखा जा रहा है.

दूसरे कंटेस्टेंट्स को नुकसान

यूजर्स का दावा है कि फरहाना की साइड स्टोरी प्रमोट की गई और बाकी कंटेस्टेंट्स को जानबूझकर कमजोर दिखाया गया.

एक्स स्टाफ का खुलासा

यश नाम के एक्स स्टाफ ने स्क्रीनशॉट्स शेयर कर दावा किया कि ऑनलाइन माहौल फरहाना के फेवर में बनाया गया.

टीम का जवाब भी आया

फरहाना की टीम यंग फिल्मिस्तान ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि भरोसे का गलत फायदा उठाया गया है.

Next Story