टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपने ऑनस्क्रीन बेटे वरुण कस्तूरिया के बर्थडे पर ऐसा पोस्ट लिखा, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.
श्वेता तिवारी ने अपने ऑनस्क्रीन बेटे वरुण कस्तूरिया के जन्मदिन पर कई तस्वीरें शेयर कर प्यार भरा नोट लिखा.
पोस्ट में श्वेता ने खुद को वरुण की मां बताते हुए कहा कि वह हर हाल में उसके साथ खड़ी रहेंगी.
श्वेता ने वरुण की जिंदगी की मुश्किलों का जिक्र करते हुए उनकी हिम्मत और जज्बे की खुलकर तारीफ की.
एक्ट्रेस ने लिखा कि जिंदगी जो भी लाए, वह दोनों मिलकर उसका सामना करेंगे और कभी अलग नहीं होंगे.
श्वेता और वरुण की बॉन्डिंग शो मैं हूं अप्राजिता के सेट पर शुरू हुई, जहां दोनों साथ नजर आए थे.
वरुण कस्तूरिया इन दिनों पॉपुलर शो अनुपमा में अंश का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत रहे हैं.