युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, बढ़ी चर्चाएं

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह है आरजे महवश के साथ सोशल मीडिया पर हुआ बड़ा बदलाव.

अचानक अनफॉलो

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. फैंस ने यह बदलाव सबसे पहले नोटिस किया.

पहले दिखी थी करीबी

तलाक के बाद चहल को कई बार आरजे महवश के साथ देखा गया था. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.

डेटिंग की उड़ी थीं अफवाहें

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दोनों को साथ देखकर रिलेशनशिप की चर्चाएं तेज हो गई थीं.

चहल ने दी थी सफाई

एक पॉडकास्ट में चहल ने कहा था कि महवश उनकी सिर्फ दोस्त हैं और मुश्किल वक्त में उनका सपोर्ट बनीं.

अब क्या बिगड़ गई दोस्ती

अनफॉलो के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

अभी तक कोई बयान नहीं

चहल और महवश दोनों ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. फैंस अब क्लेरिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं.

Next Story