अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, युवराज सिंह को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टी20 में अभिषेक शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं. सिर्फ दो छक्कों के साथ वह अपने गुरु युवराज सिंह को पछाड़ सकते हैं.

नागपुर में बड़ी नजरें

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 आज नागपुर में खेला जाएगा. यह मैच टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत का आखिरी मुकाबला है.

फॉर्म में अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. पहली गेंद से ही बड़े शॉट खेलना उनकी पहचान बन चुकी है.

युवराज सिंह के करीब रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा अब तक 33 मैचों में 73 छक्के लगा चुके हैं. युवराज सिंह के नाम 74 छक्के हैं.

सिर्फ दो छक्कों की दूरी

अगर अभिषेक आज दो छक्के लगा देते हैं, तो वह युवराज सिंह को पीछे छोड़कर छठे नंबर पर पहुंच जाएंगे.

रोहित शर्मा सबसे आगे

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के रोहित शर्मा के नाम हैं. उन्होंने अब तक 205 छक्के लगाए हैं.

कहां देखें लाइव मैच

मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर और स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी.

Next Story