आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. विराट कोहली सिर्फ एक हफ्ते में नंबर 1 की कुर्सी गंवा बैठे और अब टॉप पर पहुंच गया है न्यूजीलैंड का स्टार बल्लेबाज.
पिछले हफ्ते नंबर 1 बने विराट कोहली इस बार दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. उनकी मौजूदा रेटिंग 795 है.
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 845 रेटिंग के साथ वनडे के नए नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं. यह उनके करियर की बेस्ट रेटिंग है.
तीसरे वनडे में मिचेल ने 137 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. इसी पारी ने उन्हें रैंकिंग में टॉप पर पहुंचाया.
विराट कोहली ने भी तीसरे वनडे में 124 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया मैच हार गई और रैंकिंग पर असर पड़ा.
रोहित शर्मा एक स्थान नीचे खिसककर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनकी मौजूदा रेटिंग 757 है.
केएल राहुल ने एक स्थान की छलांग लगाकर टॉप 10 में जगह बनाई है. अब वह 670 रेटिंग के साथ दसवें नंबर पर हैं.