15 साल बाद अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की जोड़ी फिर साथ आ रही है. इस बार कॉमेडी के साथ एक्शन और रोमांस का तगड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा.
अक्षय कुमार और डायरेक्टर अनीस बज्मी 15 साल बाद एक नई कॉमेडी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है.
फिल्म में अक्षय कुमार एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे, जो सुकून भरी जिंदगी जी रहा होता है.
कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अक्षय की एक्स गर्लफ्रेंड अचानक लौटती है और एक खास मिशन के लिए मदद मांगती है.
फिल्म में विद्या बालन अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाएंगी, जबकि राशि खन्ना एक्स गर्लफ्रेंड के रोल में होंगी.
पति, पत्नी और एक्स गर्लफ्रेंड की केमिस्ट्री से फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी, एक्शन और इमोशन्स देखने को मिलेंगे.
फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई के गोरेगांव में शूट हो रहा है. जल्द ही दूसरी लोकेशन्स पर भी शूटिंग की जाएगी.