धुरंधर की सफलता के बाद सारा अर्जुन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनका ट्रेडिशनल लुक, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.
धुरंधर में यालीना के किरदार से सारा अर्जुन ने सभी का दिल जीत लिया. रणवीर के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया.
सादगी और दमदार एक्टिंग की वजह से सारा इस वक्त पूरे देश की फेवरेट एक्ट्रेस बन चुकी हैं.
हालिया तस्वीरों में सारा ने जर्दोजी सिल्क का खूबसूरत लहंगा पहना है, जिसमें उनका एलिगेंस साफ नजर आ रहा है.
सारा ने दुपट्टे को साड़ी की तरह ड्रैप किया है, जो उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना रहा है.
गजरे, झुमकों और हल्के मेकअप के साथ सारा का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
सारा जल्द ही क्राइम थ्रिलर यूफोरिया और 19 मार्च को धुरंधर 2 में नजर आएंगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.