अटारी वाघा बॉर्डर पहुंचीं आयशा खान, इंडियन आर्मी संग शेयर की खास तस्वीरें

धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों पंजाब ट्रिप पर हैं. अटारी वाघा बॉर्डर से लेकर गोल्डन टेंपल तक, उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

पंजाब ट्रिप पर आयशा

आयशा खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी पंजाब यात्रा की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

गोल्डन टेंपल में दिखीं

एक फोटो में आयशा गोल्डन टेंपल में प्रसाद लिए नजर आ रही हैं. उनका सिंपल और सोबर लुक लोगों का दिल जीत रहा है.

पंजाबी फूड का मजा

आयशा ने पराठा और छोले खाते हुए भी तस्वीर शेयर की है, जिससे साफ है कि वो ट्रिप के साथ फूड भी एंजॉय कर रही हैं.

अमृतसर की गलियां

एक्ट्रेस ने अमृतसर की सड़कों और गलियों की फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें शहर की रौनक नजर आ रही है.

अटारी वाघा बॉर्डर पर गर्व

आयशा ने अटारी वाघा बॉर्डर पर भारतीय सेना के जवानों के साथ पोज दिए. उनके चेहरे पर देशभक्ति का भाव साफ दिखा.

फैंस बोले जय हिंद

तस्वीरों पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. कमेंट में लोग जय हिंद और इंडियन आर्मी रिस्पेक्ट लिखकर प्यार लुटा रहे हैं.

Next Story