सोशल मीडिया पर एक विदेशी व्लॉगर की साड़ी में तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. भारतीय फोटोग्राफर ने उन्हें ऐसे कैमरे में कैद किया कि लोग दीवाने हो गए.
इस खूबसूरत लड़की का नाम लिज है, जो जर्मनी की रहने वाली व्लॉगर हैं और भारत के कल्चर को एक्सप्लोर करती रहती हैं.
स्ट्रीट फोटोग्राफर राकेश ने लिज की साड़ी में शानदार तस्वीरें क्लिक की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
लिज ने व्हाइट और रेड बॉर्डर वाली शिफॉन साड़ी पहनी है, जिसके साथ बेज कलर की ब्रालेट कैरी की है.
ब्लैक बिंदी, ब्राउन लिपस्टिक और पीच ब्लश के साथ लिज का लुक बेहद नैचुरल और एलिगेंट लग रहा है.
खुले बाल और ट्रेडिशनल झुमकों में लिज किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं और हर पोज में कमाल कर रही हैं.
लिज अब तक राजस्थान, हरियाणा, आंध्र प्रदेश और गोवा जैसी जगहें घूम चुकी हैं. फैंस उन्हें नेशनल क्रश भी कह रहे हैं.