स्टेज पर बेइज्जती के आरोप के बाद पहली बार कृष्णा अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी और मामा गोविंदा को लेकर कही बड़ी बात।
गोविंदा ने दावा किया था कि कृष्णा के शो में उनसे जुड़ी बातें उन्हें अपमानजनक लगती हैं और राइटर उनसे ऐसा बुलवाते हैं।
इतने बड़े आरोप के बावजूद कृष्णा ने गोविंदा के लिए कोई भी गलत शब्द नहीं कहा और बेहद शांत अंदाज में रिएक्ट किया।
कृष्णा ने कहा कि वह गोविंदा से बहुत प्यार करते हैं और उनके लिए मामा हमेशा एक लेजेंड रहेंगे।
कृष्णा के मुताबिक गोविंदा चीजों को अलग नजरिए से देखते हैं और यही वजह है कि कई बार बातों का मतलब बदल जाता है।
कृष्णा ने कहा कि एक ही बात किसी को सरकास्टिक और किसी को पॉजिटिव लग सकती है, लेकिन वह हमेशा पॉजिटिव ही सोचते हैं।
सुनीता पहले ही साफ कर चुकी हैं कि परिवार के बीच पुराने सारे मतभेद खत्म हो चुके हैं और अब सब खुश हैं।