मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस किम शर्मा ने 46वां जन्मदिन बेहद स्टाइलिश अंदाज में मनाया, उनकी फिटनेस और ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
किम शर्मा ने अपना बर्थडे ट्रैवल और शानदार डिनर के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की।
46 साल की उम्र में भी किम की फिट बॉडी और स्टाइल देखकर फैंस हैरान हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
एक तस्वीर में किम ब्लैक ड्रेस में नजर आईं, जिसमें उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल दोनों साफ झलक रहा था।
रेस्तरां में केक की मोमबत्ती बुझाते हुए किम का बर्थडे मोमेंट फैंस को काफी पसंद आया।
टिस्का चोपड़ा, गौहर खान और डिनो मोरिया जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर किम को बर्थडे विश किया।
किम शर्मा ने साल 2000 में फिल्म मोहब्बतें से करियर शुरू किया और अपनी मासूम एक्टिंग से दर्शकों के दिल जीत लिए।